भारत में कोविड-19 से ठीक हुए लोगों की संख्या तीन करोड़ से अधिक

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए देश में कोविड-19 से ठीक हुए लोगों की संख्या तीन करोड़ से अधिक हो गई है। कोविड महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक संक्रमित हुए लोगों में से 3,00,14,713 लोग पहले ही ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान ठीक हुए मरीजों की संख्या 39,649 रही। इस प्रकार कुल मिलाकर रिकवरी दर 97.22 प्रतिशत हुई है, जो लगातार रिकवरी के बढ़ते हुए रूझान को दर्शाती है।
कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए देश में कोविड-19 से ठीक हुए लोगों की संख्या तीन करोड़ से अधिक हो गई है। कोविड महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक संक्रमित हुए लोगों में से 3,00,14,713 लोग पहले ही ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान ठीक हुए मरीजों की संख्या 39,649 रही। इस प्रकार कुल मिलाकर रिकवरी दर 97.22 प्रतिशत हुई है, जो लगातार रिकवरी के बढ़ते हुए रूझान को दर्शाती है।
कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए देश में कोविड-19 से ठीक हुए लोगों की संख्या तीन करोड़ से अधिक हो गई है।
कोविड महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक संक्रमित हुए लोगों में से 3,00,14,713 लोग पहले ही ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान ठीक हुए मरीजों की संख्या 39,649 रही। इस प्रकार कुल मिलाकर रिकवरी दर 97.22 प्रतिशत हुई है, जो लगातार रिकवरी के बढ़ते हुए रूझान को दर्शाती है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या आज 4,50,899 हो गई है और सक्रिय मामले अब देश के कुल संक्रमित मामलों के केवल 1.46 प्रतिशत ही हैं।
पूरे देश में परीक्षण क्षमता में लगातार बढ़ोतरी से पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 14,32,343 व्यक्तियों की जांच की गई। देश में अब तक कुल मिलाकर 43 करोड़ (43,23,17,813) परीक्षण किये जा चुके हैं।
देश में जहां एक ओर परीक्षण क्षमता में बढ़ोतरी हो रही है, वहीं साप्ताहिक संक्रमण में भी लगातार गिरावट हो रही है। साप्ताहिक संक्रमण दर वर्तमान में 2.32 प्रतिशत है, जबकि दैनिक संक्रमण दर आज 2.59 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर पिछले 21 दिनों से लगातार 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है और यह 35 दिनों से लगातार 5 प्रतिशत से कम चल रही है।
- देश भर में अब तक कुल 3 करोड़ से अधिक लोग रिकवर (ठीक) हो चुके हैं।
- रिकवरी दर बढ़कर 97.22% हो गई है।
- पिछले 24 घंटे के दौरान 39,649 मरीज ठीक हुए।
- राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 37.73 करोड़ टीके की खुराकें लगाई गईं।
- भारत में पिछले 24 घंटों में 37,154 नए मामले सामने आए हैं।
- भारत में सक्रिय मामलों की संख्या वर्तमान में 4,50,899 है।
- सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.46% हैं।
- साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 5% से नीचे बनी हुई है, वर्तमान में 2.32% है।
- दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.59 प्रतिशत है, लगातार 29 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है।
- परीक्षण क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। कुल 43.23 करोड़ परीक्षण किए गए।
Byline/Credit by : Dinesh Bhatt
Email:dinesh.bhatt@newsagencyindia.com
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en